{"_id":"5ba28210867a557e88369c7f","slug":"81537376784-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में मां के साथ घास काट़ने गई मासूम बच्ची के साथ थाने पर तैनात चौकीदार के 15 वर्ष के बेटे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में पीड़िता के पिता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपनी सात वर्षीया बच्ची और सास के साथ एक इंटर कॉलेज के परिसर में घास काटने के लिए बुधवार को गई थी। वहीं पर थाने में तैनात चौकीदार का बेटा भी अपनी मां के साथ घास काटने के लिए गया था। वह बच्ची का मुंह दबाकर कॉलेज की ऊपरी मंजिल पर ले गया और उससे दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। बच्ची के चिल्लाने पर मां दौड़ कर ऊपर पहुंची, उसे देखते हुए आरोपी वहां से भाग निकला।
पीड़िता तत्काल घर आई और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद लड़की के पिता और मां पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। बच्ची की मां ने पुलिस को सारी कहानी बताई। इस मामले में बच्ची के पिता ने नामजद तहरीर दी। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सुबह बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।