{"_id":"5b1814784f1c1b6d4d8b50bf","slug":"81528304760-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक सुनीता सिंह का वायरल हुआ आडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक सुनीता सिंह का वायरल हुआ आडियो
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर(गाजीपुर)। जमानिया विधायक सुनीता सिंह अपने वायरल ऑडियो से एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। कुछ दिन पहले उनके पति ने बिजली विभाग के इंजीनियर को धमकी दिया था। बीते दिनों वायरल हुए आडियो में विधायक सुनीता सिंह किसी व्यक्ति से बात कर रही हैं और उससे शिकायत कर रही हैं कि उनके विधानसभा क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वाले छुटभैए, दबंग और कारोबारी उन्हें बिना बताए थानों से मिलकर यह काम धड़ल्ले से कर रहे हैं। वह सामने वाले को हिदायत दे रही हैं कि ऐसा नहीं चलेगा, उन लोगों से बोलती हैं कि वह आकर उनसे मिले। इस पर बात करने वाला उन्हें भरोसा दिलाता है कि अवैध कारोबारी उनसे जल्द मिलेंगे। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर विधायक सुनीता सिंह चर्चा में आ गई हैं। पुलिस की समीक्षा बैठक में मंगलवार को गाजीपुर आए आईजी जोन विजय सिंह मीणा से पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक के वायरल हुए ऑडियो के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे इस वायरल ऑडियो की कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी। इस मामले की जानकारी के लिए विधायक का कई बार मोबाइल नंबर मिलाया गया, लेकिन रिंग जाने के बाद भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। मालूम हो कि इससे पहले विधायक के पति परीक्षित सिंह का बिजली विभाग के इंजीनियर को धमकी देने का ऑडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन