फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पीड़िता की तहरीर पर पति सहित चार पर मुकदमा दर्ज

पीड़िता की तहरीर पर पति सहित चार पर मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर पति सहित चार पर मुकदमा दर्ज
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के पटकनियां गांव की एक विवाहिता ने शनिवार को पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने तीन दिन पूर्व उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बवाड़ा गांव निवासी राजेंद्र गुप्ता की पुत्री पूजा की शादी करीब 5 वर्ष पहले पटकनिया गांव निवासी रामविलास गुप्ता के पुत्र लक्ष्मण के साथ हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों की ओर से आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ ही मारपीट और गाली- गलौज करना तथा घर से निकाल देना आम बात हो गई थी। इसकी शिकायत जब मायके वालों से की गई तो कई बार पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल के लोग दहेज की मांग पूरा होने तक उसे घर में रखने को तैयार नहीं थे। बताया कि बीते 26 अप्रैल को पुन: दहेज की मांग पूरा न होने पर उसके पति, ससुर, सास एवं देवर ने उसकी जमकर पिटाई करने के साथ गाली-गलौज कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि पीड़िता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर सुहवल पुलिस पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed