फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चेकिंग अभियान में वसूल किया गया 42600 जुर्माना

चेकिंग अभियान में वसूल किया गया 42600 जुर्माना

Wed, 03 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग अभियान में वसूल किया गया 42600 जुर्माना
सैदपुर। औड़िहार जंक्शन पर बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान 65 व्यक्ति पकड़े गए। उनसे जुर्माना के रूप में 42600 रुपया वसूल किया गया। चेकिंग अभियान से यात्रियों के साथ ही वेंडरों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके सुमन, मंडल एवं मुख्य टिकट निरीक्षक द्वय एके मुखर्जी, रीना श्रीवास्तव और उप टिकट निरीक्षक डीके सिंह के नेतृत्व में औड़िहार जंक्शन पर जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान में लगभग एक दर्जन एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों में बिना टिकट एवं अविधिक (सामान्य टिकट लेकर एक्सप्रेस ट्रेन के श्यनयान, सामान्य टिकट पर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा) यात्रा कर रहे 65 लोग पकड़े गए। पकड़े गए लोगो से शमन शुल्क (जुर्माना) के रूप में 42600 रुपये वसूला गया। इस अभियान में आरपीएफ के उपनिरीक्षक मणिंद्र यादव, मुहम्मद मारुख, जफर रिजवी, एसके शर्मा, हैदर रजा, बिरजू यादव सहित लगभग डेढ़ दर्जन टिकट परीक्षक और 3 दर्जन रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे। इस अभियान के तहत स्थानीय जंक्शन पर ठेला और खोमचे वालों की भी जांच की गई। रेलवे की निश्चित वर्दी न पहनने एवं साफ-सफाई न रखने पर कई वेंडरों से भी जुर्माना वसूल किया गया। रेलवे के इस अभियान से अवैध यात्रियों और अवैध वेंडरों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed