फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नहाते समय गंगा में डूबी छात्रा, मौत..

नहाते समय गंगा में डूबी छात्रा, मौत..

Fri, 12 Apr 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
नहाते समय गंगा में डूबी छात्रा, मौत..
भांवरकोल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह नहाते समय डूबने से जहां एक छात्रा की मौत हो गई। वहीं डूब रही एक बालिका को लोगों ने बचा लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि फिरोजपुर गांव निवासी रामायन यादव की पुत्री पिंकी यादव (15) शुक्रवार की सुबह फिरोजपुर गंगा घाट पर नहाने के लिए गई थी। वहां पहले से ही कई महिलाएं नहा रही थी। नहाते समय किसी वक्त पिंकी डूब गई। जबकि नहा रही अंशू (9) के डूबने पर महिलाओं की नजर पड़ गई और उसे उसे बचा लिया गया। महिलाओं ने घाट पर एक लड़की का कपड़ा देखा। इसी दौरान कुछ महिलाएं यह कहने लगी कि पिंकी भी नहाने के लिए आई आई थी। महिलाएं उसकी तलाश में इधर-उधर नजर दौड़ाने लगी। कही न दिखाई देने पर उन्हें इस बात का संदेह हुआ कि शायद वह डूब गई है। इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोगों के साथ दर्जनों ग्रामीण वहां पहुंच गए। लोगों ने गंगा में पिंकी की तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटा बाद घाट के पास ही उसका शव बरामद कर उसे बाहर निकाला। शव पर नजर पड़ते ही परिजन चीख-पुकार करने लगे। परिवार के लोग शव को लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक पिंकी कक्षा-8 में पढ़ती थी। चार बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर पर थी। इस घटना से जहां मृतका के घर कोहराम मच गया, वहीं गांववासियों में शोक की लहर दौड़ गई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ऐसी कोई घटना उसके संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने कोई सूचना ही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed