{"_id":"5c9a6f56bdec221462308e45","slug":"71553624918-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को मंगलवार की सुबह ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद उसे संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के चकियां उर्फ चकमजीठ गांव में बीते 23 फरवरी की सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की छत की कुंडी से दुपट्टा के सहारे लटकता मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी थी।
कुछ देर में मायके के लोग थाना पहुंच गए थे। इस मामले में मृतका के पिता भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा निवासी आजाद खां ने सुहवल थाना पति, श्वसुर, सास सहित कुल छह लोगों के खिलाफ तहरीर दिया था। इसके आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह थानाध्यक्ष राजू कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी पति ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास खड़ा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष भोर में करीब चार बजे मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही आरोपी भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने दौड़ कर पकड़ लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया कि इस मामले में पहले ही आरोपी सास एवं श्वसुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।