फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मकान से पांच हजार नकदी सहित हजारों के जेवरात की चोरी

मकान से पांच हजार नकदी सहित हजारों के जेवरात की चोरी

Wed, 21 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मकान से पांच हजार नकदी  सहित हजारों के जेवरात की चोरी
बिरनो (गाजीपुर)। नोनहरा थाना क्षेत्र के पिलकुआं गांव स्थित एक मकान को मंगलवार की रात चोरों ने खंगाला। इसमें पांच हजार नकदी सहित डेढ़ लाख रुपये का जेवर उठा ले गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाना में दे दी है।
विज्ञापन

पिलकुआं गांव निवासी रिंकू सिंह का परिवार रोज की तरह मंगलवार की रात भी खाना खाने के बाद सो गया। देर रात चोर मकान के छत के रास्ते से अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने उन कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जिसमें परिवार के लोग सो रहे थे। चोर दूसरे कमरा में रखा बक्से का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये नकदी सहित डेढ़ लाख का जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह परिवारीजनों की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। इस पर लोगों ने पड़ोसियों को आवाज लगाई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों से दरवाजा खोला। परिजन दूसरे कमरे में गए तो बिखरे सामानों को देखकर होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि चोर बक्से में रखा सोने का चेन, अंगूठी, हार, बाली, पांच हजार नकदी सहित कीमती कपड़ा उठा ले गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाना में दी। थानाध्यक्ष श्याम बाबू ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत सरोज ने बताया कि रिपोर्ट कर ली गई है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोग आपस में चर्चा करते रहे कि रात में गश्त करने के बजाय पुलिस आराम फरमा रही है। शायद यही कारण है कि हौसला बुलंद चोर आएदिन चोरी की घटनाएं कर आराम से निकल जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed