फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बेटे की तेरहीं के दिन गंगा में डूबने से पिता की मौत

बेटे की तेरहीं के दिन गंगा में डूबने से पिता की मौत

Mon, 26 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बेटे की तेरहीं के दिन गंगा में डूबने से पिता की मौत
गाजीपुर। एकलौते बेटे की तेरहवीं के दिन पिता की गंगा में नहाते समय डूबकर पिता की मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना कोतवाली क्षेत्र के पोस्ता गंगा घाट पर हुई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गंगा घाट पहुंचे परिजन और मुहल्लेवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर परिजन शव लेकर घर चले आए। उधर पुलिस घटना से अपने आप को पूरी तरह से अनभिज्ञ बता रही है।
विज्ञापन

नगर के उर्दू बाजार निवासी झब्बू प्रसाद वर्मा (50) के एकलौते बेेटे सोनू वर्मा की कुछ दिन पहले दिल्ली में मौत हो गई थी। बेटे की मौत से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ था। रविवार को उसकी तेरहवीं थी। झब्बू प्रसाद वर्मा श्राद्ध कर्म करने पोस्ता घाट पहुंचे और नहाने लगे। इसी समय उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगे। वृद्ध को डूबते देख घाट पर नहा रहे अन्य लोग शोर मचाने लगे। जब-तक लोग पहुुंच कर उन्हें बचा पाते कि वह गहरे पानी में समा गए। मल्लाहों की मदद से आस-पास के लोगों ने डेढ़ घंटे बाद शव बाहर निकाला। घटना की जानकारी होते ही परिजन और मुहल्लेवासी भी पहुंच गए। स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष कैनाशनाथ वर्मा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। काफी इंतजार के बाद भी जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो परिजन मुहल्लेवासियों की मदद से शव लेकर घर चले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। मुहल्लेवासियों ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है, लेकिन घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उधर पुलिस ने घटना से पूरी तरह अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed