{"_id":"5c4f433bbdec2208b000f24a","slug":"61548698427-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे से स्कार्पियो टकराई एक की मौत , तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के खंभे से स्कार्पियो टकराई एक की मौत , तीन घायल
भांवरकोल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के भांवरकोल मोड़ पर रविवार की देर रात एक बारात से लौट रही स्कार्पियो के बिजली के खंभे से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। इसमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
बलिया जिले के भीमपुरा थाना के चरौबा गांव निवासी करीमन ठाकुर के पुत्र सोनू की बारात भांवरकोल के तरांव गांव निवासी विनोद ठाकुर के घर गई थी। बारात समय से पहुंचने के बाद द्वारपूजा के बाद बाराती खाना खाने के बाद कुछ लोग रात में ही स्कार्पियो से वापस घर जा रहे थे। स्कार्पियो की गति काफी तेज होने के कारण भांवरकोल मोड़ पर चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और स्कार्पियो सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सीमेंट का खंभा टूट गया और स्कार्पियो सड़क किनारे खाई में चली गई। इस घटना में कार में सवार आनंद कुमार सिंह (34) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस हादसे में अमर सिंह (35) तथा सत्यम (12) गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद रात में गुजर रहे किसी वाहन चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार से शव को बाहर निकाला तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। इस घटना की जानकारी होते ही बारात में आए लोग भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।