फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक को किया चालान

नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक को किया चालान

Wed, 23 Jan 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक को किया चालान
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ दिन पहले बहला-फुसला कर एक नाबालिग लड़की को भगाने वाले युवक को मंगलवार को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उक्त युवक का चालान कर जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए नारी निकेतन भेजा गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर एक युवक भगा ले गया था। काफी खोजबीन करने के बाद भी लड़की का पता न चलने पर लड़की के पिता ने नामजद युवक के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई थी। इसी बीच मंगलवार को पुलिस ने युवक को लड़की के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को भगाने वाले आरोपी युवक आजमगढ़ जिला के भगलानपुर थाना तरवां निवासी भूपेंद्र यादव को उसके घर से लड़की के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का संबंधित धारा में चालान कर जेल भेज दिया गया, जबकि लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए नारी निकेतन सैदपुर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed