{"_id":"5af48bf94f1c1b66098b9205","slug":"61525976057-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेकर घर जा रहे युवक को मारी गोली, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा लेकर घर जा रहे युवक को मारी गोली, घायल
Updated Fri, 11 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में बुधवार की रात निजी मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर जा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। अपनी तरफ ग्रामीणों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
सुखडेहरा निवासी श्रवण यादव का पुत्र सूरज यादव (22) देर शाम गांव के ही एक निजी मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर जाने के लिए मोहल्ले की गली में घूमा, पीछे से बदमाशों ने उसको लक्ष्य कर गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने हाथ में जा लगी और वह गिर कर छटपटाने लगा। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। घटना स्थल की तरफ ग्रामीणों को आता-देख बदमाश मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को इलाज के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घायल की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।