{"_id":"5aa2cf184f1c1b90778b494e","slug":"61520619288-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाभार्थियों को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लाभार्थियों को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धनराशि मिलने के बाद भी आवास न बनाने वाले तीन लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी मुहम्मदाबाद की तहरीर पर पुलिस तीनों को पकड़कर कोतवाली ले आई।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चयनित लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये की धनराशि किस्तवार मिलती है। इसमें पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये, दूसरी किस्त 70 हजार एवं अंत में तीसरी किस्त 10 हजार रुपये मिलती है। लाभार्थियों की उदासीनता के चलते काम नहीं हो रहा है। साथ ही स्थानीय अधिकारियों को उच्चाधिकारियों की बैठक में डांट सुननी पड़ रही है।
मुहम्मदाबाद विकासखंड अंतर्गत भदेसर ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी रविप्रकाश उपाध्याय द्वारा बार-बार नोटिस देने पर भी प्रधानमंत्री आवास न बनाने वाले लाभार्थियों के विरुद्ध खंड विकास अधिकारी से शिकायत करने पर शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय भदेसर ग्राम पंचायत के राजेश, शिवशंकर तथा मुखिया को पुलिस के सहयोग से पकड़कर कोतवाली ले आए। तीनों लाभार्थियों के विरुद्ध सरकारी धन का दुरुपयोग करने और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। बीडीओ की इस कार्रवाई से लाभार्थियों में हड़कंप मचा हुआ है। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत अधिकारी सूर्यभान कुमार राय की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री आवास न बनाने वाले डोमनपुरा ग्राम पंचायत के लाभार्थियों शिवमुनि तथा श्यामा का राशन कार्ड खंड विकास अधिकारी ने निरस्त कर दिया। पांडेय ने कहा कि आवास का पैसा प्राप्त करने के बाद भी आवास न बनाने वाले लाभार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
.....