फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लगातार हुई तीन लूट की घटनाओं का नहीं हुआ पर्दाफाश

लगातार हुई तीन लूट की घटनाओं का नहीं हुआ पर्दाफाश

Thu, 11 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
लगातार हुई तीन लूट की घटनाओं का नहीं हुआ पर्दाफाश
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार हुई लूट की तीन घटनाओं का पुलिस ने अभी तक पर्दाफाश नहीं किया है। जबकि पुलिस लुटेरों को चिन्हित करने की बात कहकर अपना किनारा कर ले रही है। इससे क्षेत्र के लोगों और पीड़ित परिजनों में काफी रोष व्यक्त है।
विज्ञापन

बरेसर थाना क्षेत्र के भवदास चट्टी पर बीते 7 जनवरी को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने लोहे की राड से हमला करके कासिमाबाद थाना क्षेत्र के डाही गांव निवासी और भट्ठा संचालक दिवाकर सिंह से 70 हजार रुपये लूट लिए थे। भट्ठा संचालक मजदूरों को मजदूरी देने जा रहे थे। इसी दौरान लुटरों ने घटना को अंजाम दिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में तो जुट गई। लेकिन चार दिन बाद भी लुटेर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके। जबकि पुलिस आरोपियों को चिन्हित करने का दावा कर रही है। साथ ही बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव के बाहर स्थित एक इंटर कालेज के पास पशु करोबारी को दिनदहाड़े गोली मारकर नकाबपोश बदमाशों ने बीते 6 जनवरी को 5 हजार नगदी सहित मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस ने आनन-फानन में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन अभी तक लुटरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इसके अलावा बहरियाबाद थाना क्षेत्र हुरमुजपुर बाजार में स्थित एक देशी शराब की दुकान से लुटेरों ने तमंचे के बल पर 80 हजार रुपये लूट लिए थे। इस घटना का भी पुलिस अभी तक पर्दाफाश नहीं कर पाई। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed