फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस ने स्टोर में रखे सामानों की मांगी रिपोर्ट

पुलिस ने स्टोर में रखे सामानों की मांगी रिपोर्ट

Tue, 09 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने स्टोर में रखे सामानों की मांगी रिपोर्ट
गाजीपुर। शहर कोतवाली के बंशी बाजार स्थित केंद्रीय कार्यशाला के स्टोर में बीते 6 जनवरी की देर रात डकैतों द्वारा चौकीदारों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने छानबीन करने के लिए सहायक अभियंता से स्टोर में रखे सामानों की पूरी विस्तृत जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यशाला के स्टोर रूम में रखे करीब दस लाख रुपये के पीतल और तांबें के वायर चौकीदारों को बंधक बनाकर छह संख्या में पहुंचे डकैत वाहन पर लादकर फरार हो गए थे। चौकीदारों द्वारा जब घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। बीते 7 जनवरी को घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे सहायक अभियंता सत्यप्रकाश शर्मा ने घटना की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को देने के साथ कोतवाली पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घंटों छानबीन करने के बाद मामले को संदिग्ध मानते हुए सहायक अभियंता की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस चोरी की घटना मानकर इस मामले को जांच करने में जुटी हुई है। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि स्टोर में रखे पुराने सामानों की चोरी हुई है, मामला संदिग्ध है। स्टोर में रखे गए सामानों की विस्तृृत जानकारी विभागीय अधिकारियों से मांगी गई है। इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए कोतवाली पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed