फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नाली के विवाद में हुई मारपीट, चार घायल

नाली के विवाद में हुई मारपीट, चार घायल

Thu, 14 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
नाली के विवाद में हुई मारपीट, चार घायल
जंगीपुर। थाना क्षेत्र के अरखपुर गांव में नाली के विवाद को लेकर मंगलवार की देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अरखपुर गांव निवासी सुभाष गुप्ता की नाली को लेकर चंपा देवी से शाम को करीब पांच बजे कहासुनी हुई। ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर दोनों को शांत करा दिया। रात में जब चंपा का पति घर आया तो उसने विवाद की बात उसे बताई। इसके बाद वह सुभाष के घर पहुंचा और मामला के संबंध में उससे पूछताछ करने लगा। देखते ही देखते बात बढ़ गई। सुभाष ने अपने दो पुत्रों के साथ राजू पर लाठी-डंडा से हमाल बोल दिया। मारपीट की जानकारी होते ही राजू की पत्नी सहित परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करने लगे। इस पर सुभाष और उनके पुत्रों इन तीनों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस मारपीट में राजू गुप्ता (45), पत्नी चम्पा देवी (40), छोटा भाई लक्ष्मीकांत (35), इसकी पत्नी इंदू गुप्ता (33) गंभीर रूप से घायल हो गई। चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ हृदयानंद सिंह ने बताया कि एसओ को आदेश दिया गया कि मामले की जांच-पड़ताल करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed