फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हाईटेंशन तार की जद में आने से इंजीनियर की मौत

हाईटेंशन तार की जद में आने से इंजीनियर की मौत

Fri, 15 Feb 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की जद में आने से इंजीनियर की मौत
सुहवल। थाना क्षेत्र के डुहिया गांव में शुक्रवार की शाम एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर जीपीएस लगा कर उतर रहे इं जीनियर की हाईटेंशन तार की जद में आने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

गोंडा जिले के बांकेपुरवा निवासी गंगाराम का पुत्र इंजीनियर पन्नालाल (28) क्षेत्र के डुहिया गांव में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे एक निजी मोबाइल कंपनी के टावर पर जीपीएस लगा कर उतर रहा था। इसी दौरान टावर के ठीक बगल से गुजरे हाईटेंशन विद्युत तार की जद में आ गया, जिससे करेंट लगने से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ मौजूद कर्मचारी अभी उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। साथ मौजूद इंजीनियर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों काफी दिनों से इस कार्य को कर रहे हैं। आज गाजीपुर से कई जगहों पर जीपीएस लगाने के वाद डुहिया गांव में स्थित एक टावर पर जीपीएस लगाने पहुंचे। मौसम खराब होने के कारण मैने पन्नालाल को मना किया। बावजूद इसके वह जल्द लगाने की बात कहते हुए कहा कि कल उसे घर जाना है। इसके बाद वह टावर पर चढ़ जीपीएस लगाने के बाद उतर ही रहा था कि हाईटेंशन तार की जद में आ गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। अगर परिजनों की तरफ से तहरीर मिली तो आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed