{"_id":"5babcca4867a557fed5e9c54","slug":"51537985700-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेदिनीपुर बवाल: छह को भेजा जेल, अन्य की तलाश शुरु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेदिनीपुर बवाल: छह को भेजा जेल, अन्य की तलाश शुरु
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंडा(गाजीपुर)। मेदिनीपुर बाजार में मंगलवार को दो समुदायों के बीच हुए बवाल के बाद दूसरे दिन बुधवार को बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। इस दौरान अधिकांश दुकानें बंद रहीं। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पीएसी और पुलिस कर्मी तैनात रहे। पुलिस ने छह नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी, बलवा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और अज्ञात लोगों की तलाश में जुट गई है।
बीते मंगलवार को दोपहर बाद मेदिनीपुर बाजार में एक व्यक्ति घुम-घूम कर मोबाइल का कवर बेच रहा था। कई लोग उससे कवर का सौदा कर रहे थे। इस बीच मेदिनीपुर निवासी एक समुदाय का युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और मोबाइल कवर लेने के बाद पैसा न देने की बात कह जाने लगा था। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। दुकानदार अपना मोबाइल कवर लेने लगा। तभी शरारती युवक उसे मारने-पीटने के लिए बढ़े। तभी मेदिनीपुर निवासी प्रिंस सिंह (25) आगे आ गया और मोबाइल कवर का पैसा देने को कहने लगा था। तब शरारती तत्वों और दूसरे समुदाय के युवकों में झड़प होने लगी थी। प्रिंस ने धक्का देकर विवाद करने वाले युवक को वहां से भगा दिया था। कुछ ही देर बाद दूसरे समुदाय का युवक अपने करीब दस साथियों के साथ पहुंचा था और प्रिंस को मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव के करीब दो दर्जन युवक आक्रोशित हो बाजार में आ गए थे। एक समुदाय के युवक की रुई की दुकान और उसके साथी की बाइक को आग के हवाले कर दिया था। जानकारी होते ही पुलिस यशवीर सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना से बाजार में दहशत फैल गया था। पुलिस दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई थी।
बवाल और आगजनी के दूसरे दिन बुधवार को बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पीएसी और पुलिस कर्मी तैनात रहे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि इस मामले में छह नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी, बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। नामजद प्रिंस सिंह, शंकर सिंह, दधिबल यादव, सुहेल खान, अफसर खान और सुहेल अहमद का चालान कर जेल भेज दिया गया है। अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।