{"_id":"5b6c89234f1c1bb37b8b7380","slug":"51533839651-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली खाद्य पदार्थो का हब बना यूसुफपुर मंडी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली खाद्य पदार्थो का हब बना यूसुफपुर मंडी
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। यूसुफपुर बाजार मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों के कारोबार का हब बन गया है। बाजार में नकली खाद्य पदार्थ तथा तेलों का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। आलम यह है कि साप्ताहिक बाजार के दिन मंडी से नकली खाद्य तेल आसपास के जनपदों में भी भेजे जा रहे हैं।
सरकार लोगों के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए स्वच्छता अभियान से लेकर आयुष्मान योजना चला रही है, जबकि अफसरों की लापरवाही से यूसुफपुर बाजार के कुछ हिस्से में स्थानीय स्तर पर मिलावटी खाद्य पदार्थ, मसाले एवं नामी -गिरामी कंपनियों के नाम का रैपर लगा कर खाद्य तेल और रिफाइन आदि को तैयार कर यूसुफपुर बाजार सहित आसपास के जिलों में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इसके अलावा साप्ताहिक बाजार मंगलवार और शनिवार को खाद्य तेलों से लदे वाहन आसपास के जनपदों में भी सप्लाई लेकर जाते हैं। देखा जाए तो लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले इन कारोबारियों को प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। स्थानीय नगर में मिलावटी सामानों को तैयार करने का बड़ा कारोबार दिन-प्रतिदिन फल फूल रहा है। धंधे में लिप्त कारोबारी नगर में किराने का फुटकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों के यहां से खाद्य तेलों के खाली डिब्बे को एकत्रित करने के लिए अलग-अलग एजेंट रखे हुए हैं। एजेंट दुकान- दुकान घूम कर नामी-गिरामी कंपनियों के रैपर लगे खाली डब्बों को खरीदकर मिलावट का कारोबार करने वालों को बेचते हैं। उन्ही खाली डिब्बों में मिलावटी तेल मशीन से पैक कर यूसुफपुर बाजार के अलावा दूसरे जनपद के कारोबारियों को थोक में दिया जाता है। नकली खाद्य तेल सोमवार तथा शुक्रवार की रात्रि में सुरक्षित गोदामों में तैयार किए जाते हैं और अगले दिन साप्ताहिक बाजार के दिन बेच दिए जाते हैं। नागरिकों ने लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों के यहां छापे डालकर उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मामले में उप जिलाधिकारी रमेश यादव ने कहा कि सूचना मिलने पर छापेमारी की कार्रवाई की जाती है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ अभियान चलाकर नकली पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।