{"_id":"5b5cb8304f1c1b4e748b78ff","slug":"51532803120-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पुलिस ने सर्राफा कारोबारी से पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले शातिर बदमाश को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा और दो कारतूस बरामद की है। पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने शनिवार को इसका खुलासा करते हुए कहा कि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में रंगदारी मांगने वाले बदमाश सुधांशु राय उर्फ आदित्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके ऊपर पहले से भी जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने साथियों के नाम, साथ मिलकर लूट करने और मोबाइल से धमकाकर रंगदारी मांगने और रंगदारी न देने पर हत्या का प्रयास करने की बात कबूल की है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के बाकी साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा के निर्देश के क्रम में शुक्रवार की रात मुहम्मदाबाद कोतवाली और बड़ेसर थाने की पुलिस ने भ्रमण करते वक्त ब्रह्म बाबा मंदिर परसा गांव के पास दुकानदारों से रंगदारी मांगने वाले एक शातिर अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। शनिवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि पकड़ा गया बदमाश मुहम्मदाबाद कोतवाली के विशुनपुर परसा का रहने वाला सुधांशु राय पुत्र शिवशंकर राय है। यह अपराध जगत में उभरता हुआ नया चेहरा है। अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट, रंगदारी तथा हत्या का प्रयास करने का मामला इस पर दर्ज है। इसके ऊपर मुहम्मदाबाद, बड़ेसर में सात मुकदमे दर्ज हैं। इसका साथी संजीव उर्फ जुगनू मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, अजीत यादव फरार चल रहे हैं। सुधांशु राय ने अपने क्षेत्र में एक सर्राफा व्यवसायी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और न देने पर उनके ऊपर गोली चला दी थी। पकड़े गए सुधांशु के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं। अन्य फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। मुख्य आरोपी को पकड़ने वाली टीम में मुहम्मदाबाद कोतवाल अभय राज मिश्रा, बड़ेसर एसओ रामविलास सिंह सहित कई सिपाही शामिल हैं।