फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़क दुर्घटना में कपड़ा कारोबारी की मौत

सड़क दुर्घटना में कपड़ा कारोबारी की मौत

Wed, 20 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में कपड़ा कारोबारी की मौत
सेवराइ (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। दुर्घटना में कपड़ा कारोबारी एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली निवासी स्व. युसूफ का बेटा मोहम्मद अख्तर (35) कपड़े का कारोबार करता था। कारोबार के सिलसिले में बाइक से बिहार के कोचस जिले में गया था। वापस घर लौट रहा था कि दिन में करीब एक बजे गहमर थाने के देवकली गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन में घायल अख्तर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। कुछ ही देर में मृतक की पत्नी शाहीना बेगम परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंची। मृत पति पर नजर पड़ते ही वह दहाड़े मार कर चीखने-चिल्लाने लगी। वहां मौजूद लोग उसे सांत्वना देने में जुट गए। परिवार वालों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की मौत के बाद पत्नी शाहीना के सामने एक पुत्र और दो पुत्रियों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। दुर्घटना से गांववसी शोक में डूब गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed