फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   घरों का गंदा पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

घरों का गंदा पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

Sun, 15 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
घरों का गंदा पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के धरवां गांव में रविवार को घरों से गंदे पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

धरवा गांव में सुबह घर का गंदा पानी नाली में बहाने को लेकर फौजदार बिंद और शिवकुमार बिंद में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के बबलू बिंद (16), अंकित बिंद (30), फौजदार बिंद (55), प्रकाश (19) और दूसरे पक्ष के शिवकुमार बिंद (40), सरस्वती (35), सुजीत (17) और रामाशीष (14) घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा जहां एक पक्ष के बबलू बिंद और दूसरे पक्ष की सरस्वती की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस का कहना कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed