फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 12 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
खानपुर। थाना क्षेत्र के गौरी गांव में बुधवार को पेड़ की टहनी पर रस्सी के फंदे से लटककर एक युवक ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

इलाके के गौरी गांव निवासी रूपलाल का पुत्र गौरी शंकर मल्लाह (30) बुधवार को तड़के पांच बजे मकान से कुछ दूरी पर स्थित आम के बगीचे में पहुंचा। वहां पेड़ की टहनी पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया। दिन निकलने पर ग्रामीणों की नजर जब रस्सी से लटकते युवक के शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि युवक मंदबुद्धि का था। वह कई दिनों से तनाव में रह रहा था। ग्रामीणों के आग्रह पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष हिमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति कुछ ठिक नहीं थी। शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed