फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मारपीट के मामले में एक के खिलाफ केस दर्ज

मारपीट के मामले में एक के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 11 Nov 2018 11:21 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के मामले में एक के खिलाफ केस दर्ज
कासिमाबाद(गाजीपुर)। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज कस्बा में शनिवार की देर शाम गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा के विसर्जन के समय एक मकान का बारजा ट्रैक्टर से सट जाने को लेकर मारपीट हुई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रतिमा जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस चौकी पर हो-हल्ला किया था। इस मामले में पूजा कमेटी की तरफ से एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के दूसरे दिन भी तनाव बना रहा।
विज्ञापन

बहादुरगंज कस्बा में गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा देखने को मिली है। यही कारण है कि पिछले वर्षों में कुछ अराजक तत्वों के कई बार किए गए असफल प्रयास को लोगों ने बातचीत के रास्ते सुलझाने का काम किया। शनिवार की शाम करीब पांच बजे गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस के गुजरते समय कसबा में एक मकान के बारजा से ट्रैक्टर टकरा गया था, जिससे वह थोड़ा सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके लेकर मकान स्वामी ने विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों से मारपीट की थी। इससे नाराज लोगों ने विसर्जन जुलूस को जगह-जगह रोक दिया था। पुलिस चौकी के पास प्रदर्शन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था। इसके बाद प्रतिमाएं विसर्जन के लिए रवाना हुई थी। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूजा कमेटी के सदस्य संतोष साहनी की तरफ से इस घटना के एकमात्र जिम्मेदार युवक दानिश के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed