फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   करेंट से कर्मचारी की मौत

करेंट से कर्मचारी की मौत

Fri, 02 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
करेंट से कर्मचारी की मौत
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली के बोर्ड में तार जोड़ते समय नगर पालिका कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन

मैनपुर गांव निवासी नंद कुमार दुबे (47 वर्ष) नगर पालिका गाजीपुर में टैक्स वावू के पद पर कार्यरत थे। वह सुबह घर पर बिजली के बोर्ड में तार जोड़ रहे थे। इसी बीच बोर्ड में करेंट आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गये। यह देख परिवार के लोगों ने किसी तरह बिजली काटी। इस घटना के बाद परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले आए जहां चिकित्सकों ने नंदकुमार को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी होते ही गांव में शोक छा गया। नंदकुमार की मौत की सूचना मिलते ही नगर पालिका कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गयी और सारे कर्मचारी कार्य छोड़कर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed