फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बेसो नदी में डूबे युवक का शव मिला

बेसो नदी में डूबे युवक का शव मिला

Fri, 07 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बेसो नदी में डूबे युवक का शव मिला
जंगीपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अरखपुर गांव के पास गुरुवार को बेसो नदी में नहाते समय एक युवक डूबा गया था। दूसरे दिन काफी तलाश के बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

अरखपुर निवासी रामभरत राम का बेटा धीरेंद्र कुमार (18 ) अपने एक साथी के साथ दोपहर में गांव के पास बेसो नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसे डूबता देख उसका साथी वहां से भाग निकला। घर जाकर वह किसी से कुछ नहीं बताया। शाम को वह अपने मित्रों से घटना की जानकारी दी। इसके बाद धीरे-धीरे परिवार के लोगों को भी पता चला। इसकी जानकारी होते ही नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गई। डूबने की खबर लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ बेसो नदी के किनारे पहुंच गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से दूसरे दिन गोताखोरों की मदद से जाल डालकर तलाश करवाया। काफी प्रयास के दोपहर में शव मिला। सुबह से ही नदी किनारे गांव के लोगों की भीड़ लगी रही। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed