{"_id":"5b327dbf4f1c1baf6e8ba26d","slug":"41530035647-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद को लेकर चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद को लेकर चले ईंट-पत्थर
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बैरान गांव में सोमवार की रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के जम कर ईंट-पत्थर चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। मारपीट में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
बैरान गांव निवासी चंद्रदेव एवं रामचंद्र के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। सोमवार की रात करीब आठ बजे चंद्रदेव राम के परिवार के लोग दीवार जोड़ रहे थे। इसी दौरान रामचंद्र के समर्थक वहां पहुंचे और कहा कि यह जमीन पट्टाशुदा आराजी एवं गांव समाज की जमीन है। आम रास्ता को भी कब्जा किया जा रहा है। दीवार गिराने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना की जानकारी होते ही कोतवाल विमल कुमार मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामला शांत कराया। इस मारपीट में कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। इस मामले में चंद्रदेव ने रामचंद्र सहित 21 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।