फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पांच ट्रैक्टरों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन चोर

पांच ट्रैक्टरों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन चोर

Mon, 04 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पांच ट्रैक्टरों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन चोर
गाजीपुर। नंदगंज और बड़ेसर थाना पुलिस को रविवार की देर रात बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुसुम्हही के पास से रविवार की देर रात तीन ट्रैक्टर चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना और एक अन्य चोर भागने में सफल रहा। गिरफ्त में चोरों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी के पांच ट्रैक्टरों को बरामद किया। पुलिस आफिस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आरोपियों को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि फंदे में आए चोर काफी समय से ट्रैक्टर चोरी के कार्य में लिप्त थे। गिरोह के लोग चोरी के ट्रैक्टरों को 70 से 80 हजार में बेचते थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि रात करीब दो बजे नंदगंज प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार और बाराचवर उप निरीक्षक क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रैक्टरों चोरों का गिरोह कुसुम्ही गांव के पास खड़ा है। यह सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस को देखते ही गिरोह के लोग भागने लगे। इस पर दौड़ कर पुलिस ने नंदगंज थाना क्षेत्र देवकली निवासी विपिन यादव, इसी थाना क्षेत्र के देवकली निवासी अभिषेक कुशवाहा उर्फ बिट्टी और सैदपुर थाना क्षेत्र के बरगांव निवासी रोहित यादव को गिरफ्तार कर किया। जबकि गिरोह का मुख्य सरगना मृत्युंजय कुशवाहा अपने एक साथी के साथ भागने में सफल रहा। गिरफ्त में आए चोरों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने चोरी का पांच ट्रैक्टर बरामद किया। एसपी ने बताया कि गिरोह के लोग चोरी किए ट्रैक्टरों को 70 से 80 हजार रुपये में बेचते थे। उन लोगों का भी पता लगाया जा रहा है, जिन्होंने चोरी के ट्रैक्टरों की खरीद की है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नंदगंज किशोर कुमार चौबे, बरेसर एसओ रामविराज सिंह, उप निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी बाराचंवर रामाश्रय राय, कांस्टेबल दीपक कुमार पांडेय, सुबरन यादव, आफताहब आलम, राहुल पटेल, आनंद कुमार मौर्य, नरसिंह बहादुर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed