{"_id":"5ad8d7f24f1c1b63098b5627","slug":"41524160498-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से गेहूं के बोझ के साथ ट्रैक्टर और थ्रेसर खाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से गेहूं के बोझ के साथ ट्रैक्टर और थ्रेसर खाक
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनिहारी(गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सरौली उर्फ पहेतिया (कोड़रा) गांव में गुुरुवार को दोपहर मड़ाई करते समय थ्रेसर से निकली चिंगारी से जहां पांच बीघा गेहूं का बोझ जलकर राख हो गया, वहीं ट्रैक्टर सहित थ्रेसर जल कर खाक हो गया।
सरौली उर्फ पहेतिया (कोड़रा) गांव में खलिहान में थ्रेसर से शिवशंकर यादव के गेहूं की मड़ाई हो रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे थ्रेसर से निकली चिंगारी से गेहूं के बोझ में आग लग गई। आग लगते ही मड़ाई में लगे लोगों में अफरा तफरी मच गई। वह शोर मचाने लगे। आवाज सुन ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। जब तक लोग आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक आग ने ट्रैक्टर और थ्रेसर को भी अपने आगोश में ले लिया और आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग के दौरान ट्रैक्टर के तेल की टंकी न फंसे और उसकी जद में आने से घायल न हो, इस आशंका से लोग काफी दूर खड़े रहे। आग के कुछ शांत होने के बाद ग्रामीणों ने पानी डाल कर आग को पूरी तरह से बुझाया। पीड़ित शिवशंकर यादव ने बताया कि अगलगी की इस घटना में लाखों की क्षति हुई है। हाल में नया ट्रैक्टर और थ्रेसर खरीदा गया था।
विज्ञापन