{"_id":"56f182734f1c1b067cf14d24","slug":"36-huts-to-ashes-by-the-fire-in-the-two-settlements","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बस्तियों में आग से36 झोपड़ियां राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बस्तियों में आग से36 झोपड़ियां राख
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रघुवरगंज गॉव में रेलवे क्रासिंग के पास स्थित दलित और बिन्द बस्ती में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणो से आग लगने 24 रियाशी झोपडियां जलकर राख हो गईं। उसमें रखे घरेलू सामान नष्ट हो गए और दो बकरियों की झुलसने से मौत हो गई और तीन जानवर झुलस गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन पछुआ हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उधर, भांवरकोल के शेरपुर खुर्द में 12 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।
दिलत बस्ती के मुन्ना और सहतू की झोपड़ी में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में घरेलु सामान नष्ट हो गया और दो बकरियों की जलने से मौत हो गई। ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करते इससे पहले सुदर्शन की झोपड़ी भी चलने लगी और एक गाय व दो पडिया झुलसकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। गृहस्थी के सामान भी जल गए।
इसके बाद सुरेश, अच्छेलाल, जयराम, छोटेलाल, जीतू, गुडडू, बुतुर, नन्दे, जीतन, सोनेलाल, रामाधार, दिलीप व नन्दलाल समेत 24 लोगो के रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में स्व0 अमर बिन्द की पत्नि दुर्गावती का मकान स्वाहा हो गया। उसमें घरेलू सामान के साथ उसकी लड़की की शादी के लिये तैयार किया गहना एवं 10 हजार रुपये नगद आग की भेंट चढ गया। वह दहाडे मारे रो रही थी कि उसकी बेटी की शादी कैसे होगी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन
ग्रामीणो की मदद से शाम तक आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान संजु जायसवाल, विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव, कोतवाल, सीओ, एसडीएम मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त की। भावरकोल विकास खण्ड के शेरपुर खुर्द गॉव की दलित बस्ती में अज्ञात कारणो से आग लग जाने से एक दर्जन से अधिक रिहायशी मकान एवं झोपडियां जलकर खाक हो गई। और उसमें रखा हुआ घरेलु सामान जलकर स्वाहा हो गया।
ग्रामीणो ने अथक प्रयास करके शाम तक आग पर काबु पाया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाडी पहुंची। आग लबने से दलित बस्ती के सीरपत राम, लल्लन राम, विरेन्द्र राम, सोमारू, मोहन, सोनू, लक्ष्मण, संतोष, सदन, धन्नू, दीपक आदि का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।