फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हाईटेंशन तार की जद में आने से युवक झुलसा

हाईटेंशन तार की जद में आने से युवक झुलसा

Sun, 20 Jan 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की जद में आने से युवक झुलसा
बहादुरगंज(गाजीपुर)। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बांका खास गांव में रविवार की शाम खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की जद में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बांका खास निवासी किन्नू राजभर का पुत्र श्रवण राजभर (30) रविवार को शाम करीब चार बजे अपने मटर के खेत में निराई कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजरा करेंट प्रवाहित हाईटेंशन तार अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिसकी जद में आने से श्रवण चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। तत्काल इसकी जानकारी विद्युत उपकेंद्र और श्रवण के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। आपूर्ति बंद होने के बाद परिजन आनन-फानन में श्रवण को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed