फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़क दुर्घंटना में किसान की मौत, एक घायल

सड़क दुर्घंटना में किसान की मौत, एक घायल

Thu, 14 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घंटना में किसान की मौत, एक घायल

विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी बाइक सवार एक किसान की बुधवार की रात मौत हो गई। हादसा बलिया जनपद के रसड़ा कोतवली क्षेत्र अंतर्गत नगहर गांव के सामने रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग पर हुआ। घटना में बाइक सवार मृत किसान का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हा गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


इलाके के रहने वाले किसान संतोष सिंह (35) अपने चचरे भाई दीलिप सिंह (32) के साथ थाना क्षेत्र के शेखनपुर से भोजन कर घर आ रहे थे। इसके बाद दोनों बाइक से रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुुल्तानपुर गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी के लिए निकल गए। जैसे ही वह नगहर गांव के पास पहुंचे रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग पर स्थित ठोकर को बचाने के चक्कर में बाइक काफी उपर तक उछल गई। घटना में किसान संतोष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक का चचेरा भाई दीलिप सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए मऊ स्थित निजी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed