{"_id":"58a4a4b24f1c1b5833d86bb1","slug":"3-badass-prisoner-standing-on-the-bridge-to-plunder","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के लिए पुलिया पर खड़े ३ बदमाश बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के लिए पुलिया पर खड़े ३ बदमाश बंदी
ghazipur
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच और बिरनो पुलिस की टीम ने बुधवार को भौरहां पुलिया के पास से तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार देशी तमंचा और छह कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए एक बदमाश ने बताया कि हम मऊ से आने वाले एक व्यक्ति का इंतजार कर रहे थे। किसी व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम देना था। यह जानकारी बुधवार को पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दूबे ने दी।
एसपी ने बताया कि सीओ कासिमाबाद के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार की सुबह अपराधियों की तलाश में बिरनो थाना क्षेत्र का भ्रमण कर रही थी। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की भौरहां पुलिया के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति अवैध असलहा के साथ बैठे हैं और गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम भौरहां पुलिया के पास पहुंच गई। पुलिस को आता देख तीनों बदमाश भागने लगे।
पुलिस ने तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तीनों के पास से तमंचे बरामद हुए।तीनों ने अपना नाम मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के पुनापार गांव निवासी रूपक कन्नौजिया, आजमगढ़ जनपद के कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी प्रफुल्ल यादव और मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजेपुर गांव निवासी कमल कुमार गुप्ता बताया। एसपी ने क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।