फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा, लगाया जाम

जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा, लगाया जाम

Tue, 19 Mar 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा, लगाया जाम
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रकाशनगर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा- बच्चा की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह परिजनों ने लोगों से साथ अस्पताल पर जमकर हंगामा किया। मुआवजा और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर आधा घंटे बाद जाम समाप्त कराया। मृतका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

शादियाबाद थाना क्षेत्र के सुजनीपुर गांव के रहने वाली आरती को प्रसव पीड़ा के दौरान सोमवार की रात शहर कोतवाली के प्रकाशनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात महिला ने बच्ची को जन्म दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर डाक्टर ने परिजनों से कहा कि महिला को वाराणसी के किसी अस्पताल में लेकर जाइए। बच्चे की हालत ठीक है, उसे यहीं रहने दीजिए। इस पर परिजन महिला को लेकर वाराणसी चले गए। वहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर अस्पताल पहुंचे तो देखा कि चिकित्सक ताला बंद कर फरार है। इस पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार की सुबह वह हंगामा करते हुए ताला तोड़कर अंदर घुसे और देखा कि उनका बच्चा मृत पड़ा है। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर सुबह गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी होते ही शहर कोतवाल धनंजय मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी होने पर लोगों ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हो गया। मृतका के पति पवन की तहरीर पर दो चिकित्सक और एक आशा बहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पति का आरोप है कि प्रसव के बाद चिकित्सक ने कहा कि नवजात शिशु ठीक है, उसे यहीं रहने दीजिए और महिला को वाराणसी ले जाइए। हम लोग महिला को लेकर वाराणसी पहुंचे तो वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हम लोग शव लेकर वापस अस्पताल पर लौटे तो देखा कि चिकित्सक और कर्मचारी अस्पताल में ताला लगाकर फरार थे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतका के पति पवन की तहरीर पर दो चिकित्सक एवं आशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed