फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भाई की सूचना पर पुलिस ने बहन के शव को लिया कब्जे में

भाई की सूचना पर पुलिस ने बहन के शव को लिया कब्जे में

Sat, 20 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
भाई की सूचना पर पुलिस ने बहन के शव को लिया कब्जे में

विज्ञापन
देवकली/नंदगंज। नंदगंज थाना क्षेत्र के सोन्हुली गांव निवासी एक विवाहिता की शुक्रवार की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सुबह परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। इसी दौरान वहां पहुंचे मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। इस मामले में मृतका के भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी।

मालूम हो कि मरदह थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी शामू अली की पुत्री हुस्नबानो उर्फ हेना (30) की शादी सोन्हुली गांव निवासी सुल्तान अली के बेटे बाबर अली से 2013 में हुई थी। शुक्रवार की रात संदिग्ध अवस्था में हुस्नबानो का शव घर के कमरे में बांस के सहारे रस्सी से लटकता मिला। ससुराल के लोग शनिवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान मायके के लोग वहां पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए शव को अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। मृतक के भाई तैय्यब ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी होते ही नंदगंज थानाध्यक्ष केके मिश्र, सैदपुर के उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार, सीओ भुड़कुड़ा आलोक प्रसाद मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। इस संबंध में भाई ने पति बाबर, सास, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। तहरीर में उसने आरोप लगाया कि बहन की शादी हुए पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी संतान न होने पर ससुराल के लोग ताना देते हुए हमेशा हुस्नबानो के साथ मारपीट करने के साथ ही उसे प्रताड़ित करते हुए दहेज की मांग करते थे। इसकी शिकायत मृतका करती थी। शुक्रवार की रात में बहन के गले में रस्सी बांधकर हत्या कर दी गई और उसकी लाश दफनाने की तैयारी का जी जा रही थी। गांव में सर्प डसने की हवा फैलाई गई थी। गांव के किसी अज्ञात व्यक्ति ने घटना की सूचना मुझको दी। सूचना मिलते ही मेरे परिवार के लोग सोन्हुली गांव पहुंचे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अलोक प्रसाद ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह घटना आत्महत्या की लग रही है। मृतका के भाई की तहरीर पर पति बाबर, सास, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed