फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खड़े ट्रक से टकराई बाइक , दुल्हे के छोटे भाई की मौत

खड़े ट्रक से टकराई बाइक , दुल्हे के छोटे भाई की मौत

Thu, 21 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराई बाइक , दुल्हे के छोटे भाई की मौत
सेवराई(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव के पास स्थित महावीर मंदिर के समीप ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने बड़े भाई की बारात में जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां गम में बदल गईं और बारात बिना दुल्हन के लौट आई। उधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के कोचस जिला निवासी विजय चौहान के बेटे अरविंद चौहान की शादी रेवतीपुर थाने के नलवी गांव में झुरूल चौहान की बेटी निशा चौहान से तय थी। बुधवार की शाम विजय चौहान के दरवाजे से बारात निकली और नलवी गांव के लिए रवाना हुई। दूल्हा अरविंद का छोटा भाई विंध्याचल चौहान (27) बाइक से बारात में शामिल होने के लिए आ रहा था। देर रात करीब 10 बजे वह भदौरा गांव के हनुमान मंदिर के समीप पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में विंध्याचल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने तत्काल घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायल हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मृतक का परिजनों को दी। परिवार के लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूल्हे के छोटे भाई की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बारात दुल्हन के घर न जाकर रास्ते से ही लौट गई। इसकी जानकारी होते ही लड़की पक्ष के यहां भी शादी की खुशियां काफूर हो गईं और पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed