{"_id":"5ad392d14f1c1b360b8b4b38","slug":"21523815121-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने चाकू से वारकर वृद्ध को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने चाकू से वारकर वृद्ध को किया घायल
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के देवकली गांव में शनिवार की रात गेहूं की मड़ाई को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने वृद्ध को चाकू मार कर गंभी रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजन घायल को सीएचसी भदौरा लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल पर प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
देवकली गांव निवासी बसगीत कुशवाहा (82) अपने खेत पर शाम को गेहूं की मड़ाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक युवक से मड़ाई को लेकर मामूली विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने किसी तरह मामले को शांत कराया था। गेहूं की मड़ाई करने के बाद वृद्ध अपने परिवार के साथ घर आ गया और खाना खाकर सोने की तैयारी करने लगा। जबकि परिवार के अन्य सदस्य गांव में एक कार्यक्रम में चले गए। इसी दौरान युवक घर में घुस गया और सोए वृद्ध पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल वृद्ध को इलाज के लिए सीएचसी लाए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीएचसी पर पहुंचे एसआई चौकी इंचार्ज ने घायल वृद्ध का बयान दर्ज कर लिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जमानिया के सीओ आरबी यादव ने बताया कि घायल वृद्ध के पुत्र जगेश्वर कुशवाहा ने आरोपी युवक रवि पासवान के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। घटना स्थल से आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।