फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Green mango trees cut without permission in Sadholi village

Roorkee News: साढ़ोली गांव में आम के हरे पेड़ बिना अनुमति काटे

Thu, 24 Sep 2026 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Green mango trees cut without permission in Sadholi village
साढ़ौली गांव के एक बाग में हरे पेड़ों की कटाई दिन रात चल रही है। प्रकृति प्रेमियों ने हरे पेड़ काटने की शिकायत उद्यान विभाग से की है। उद्यान विभाग के सचल दल प्रभारी ने बाग मालिक व ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के साढ़ौली गांव में गुरुकुल नारसन मार्ग से सटा हुआ आम का हरा बाग स्थित है। इस बाग में बिना अनुमति के तीन दिनों से हरे व विशाल आकार वाले आम के पेड़ों की कटाई की जा रही है। पेड़ों को रात को काट कर तड़के लोड कर गैर कानूनी कार्य को लकड़ी माफिया अंजाम दे रहे हैं। प्रकृति प्रेमी रामकुमार, संजय व विकास कुमार आदि ने उद्यान विभाग से हरे पेड़ काटने की शिकायत की है। कार्रवाई के नाम पर उद्यान विभाग ने बाग मालिक व ठेकेदार को नोटिस भेजने की खानापूर्ति की है। उद्यान विभाग की सुस्त कार्यशैली को लेकर प्रकृति प्रेमियों ने मिली भगत का आरोप लगाया है। उधर उद्यान विभाग के सहायक विकास अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। शुक्रवार को मौके का मुआयना कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

मृतक का शव देख गांव में छाया मातम

झबरेड़ा। झबरेडी गांव निवासी युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचा तो मातम छा गया। जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी गांव निवासी अंकित कुमार उम्र 31 वर्ष ट्रक मालिक था। वह लक्सर क्षेत्र के नगला गांव में अपनी बहन के घर रहकर ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता था। बुधवार को उसकी ट्रक की साथ सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव बृहस्पतिवार की शाम को झबरेड़ी गांव में पहुंचा तो पूरे गांव में गमगीन माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed