फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चोरों ने उड़ाया 90 हजार नगदी सहित लाखों का आभूषण

चोरों ने उड़ाया 90 हजार नगदी सहित लाखों का आभूषण

Thu, 12 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने उड़ाया 90 हजार नगदी सहित लाखों का आभूषण
सुहवल (गाजीपुर)।
विज्ञापन

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव में मंगलवार की रात चोर एक मकान की खिड़की तोड़ कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे आलमारी और बक्से का ताला तोड़ कर 90 हजार नगदी और लाखों रुपये का आभूषण उड़ा दिया। बुधवार को घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुट गई। पीड़ित की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

नवली गांव निवासी अशोक सिंह के मकान के पिछले हिस्से में लगी सीमेंटेड खिड़की को चोर देर रात तोड़कर अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखी आलमारी और बक्से का ताला तोड़ कर 90 हजार नगदी, लाखों रुपये के आभूषण, कीमती कपड़े लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों की नींद टूटी तो कमरे का दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए। जब वह कमरे में गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा छानबीन करने के बाद पीड़ित की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed