{"_id":"5a033eb84f1c1b69678ba15b","slug":"21510162104-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामियां बदमाश सहित दो को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनामियां बदमाश सहित दो को पुलिस ने दबोचा
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के लिए सिरदर्द बने इनामिया अपराधी चंद्रभान उर्फ भान कश्यप को उसके साथी के साथ शादियाबाद पुलिस ने मंगलवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट की बाइक और दो तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पत्रकारवार्ता के दौरान इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने किया।
कहा कि बीते पांच नवंबर को चौकड़ी बेसो नदी पुल चौरा गांव के पास फौजी महेंद्र यादव अपने भतीजे प्रद्दुम्न यादव के साथ बहन के यहां से वापस घर जा रहे थे। तभी बदमाशों ने चौकड़ी पुल के पास उन्हें घेर लिया और तमंचा सटाकर बाइक लूट ली थी। घटना के बाद एसपी ने भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद और शादियाबाद थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्वक में टीम गठित की और लूटकांड का खुलासा करने को कहा। मंगलवार की रात लुटेरों के इलाके में होने तथा एक जगह घटना को अंजाम देने जाने की सूचना मिली। इसके बाद घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई। तभी एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया तो बदमाश बाइक घुमाकर भागने लगे और पुलिस के उपर फायर झोंक दिया। लेकिन पुलिस बाल-बाल बच गई। इसके बाद भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। साथ ही एक मौके से फरार हो गया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सोमेन वर्मा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पकडे गए बदमाश चंद्रभान कश्यप के उपर सात हजार का इनाम घोषित किया गया था। 11 सितंबर को भुडकुडा़ के व्यवसायी नंदलाल गुप्ता की हत्या के प्रयास में शामिल था। इसके उपर विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन मुकदमा दर्ज है। जबकि पकड़ा गया दूसरा साथी यूसुफपुर निवासी रोहित गुप्ता पुत्र जयप्रकाश गुप्ता है। इनके पास से फौजी की लूटी हुई बाइक दो तमंचा और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।