{"_id":"5bb7a19f867a55078e736643","slug":"201538761119-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से लैपटाप व फोटो स्टेट मशीन चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से लैपटाप व फोटो स्टेट मशीन चोरी
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। चौक के ग्रामीण बैंक के पास गुरुवार की रात चोरों ने एक गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखे दस हजार रुपये नगद और लैपटाप, फोटो स्टेट मशीन उठा ले गए। इस मामले में व्यापारी ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
बड़ागांव निवासी बाल गोविंद की चौक पर ग्रामीण बैंक के सामने गुमटी में फोटो स्टेट अदि की दूकान है। रोज की भांति बाल गोविंद गुरुवार को भी दुकान बंदकर घर चला गया। रात में चोर गुमटी के शटर का ताला तोड़कर उसमें रखे लैपटॉप ,फोटो स्टेट मशीन और दस हजार उठा ले गए। सुबह स्थानीय दुकानदारों ने चोरी की घटना की जानकारी दी। चोरी की सूचना मिलते ही बाल गोविंद जब वहां पहुंचा तो देखा कि गुमटी के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ है। कीमती सामान गायब है। इसकी जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।