फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कातिल पति की तलाश में पुलिस देती रही दबिश

कातिल पति की तलाश में पुलिस देती रही दबिश

Thu, 14 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
कातिल पति की तलाश में पुलिस देती रही दबिश
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के महरूपुर सबुनिया में फूलमती चौहान की निर्मम हत्या पति द्वारा बीते दिनों कर दी गई। इस घटना के बाद कातिल पति फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही। पुलिस ने दावा किया कि बहुत जल्द ही कातिल को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन

महरूपुर सबुनिया गांव निवासी फूलमती रविवार की रात अपने पति राजेश चौहान के साथ अपने खेत पर सिंचाई करने के लिए घर से निकली थी। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी थी तो उसकी जेठानी बिंदू उसे खोजने के लिए खेत पर पहुंची थी। इस दौरान उसने देखा था कि फूलमती से फावड़ा से वार कर हत्या कर दी गई है और उसके साथ खेत पर गया उसका पति राजेश मौके पर नहीं था। घटना के संबंध में मृतका के भाई राजू चौहान ने अपने बहनोई के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस कातिल पति को पकड़ने में नाकाम रही। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी डा. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए टीन टीमों का गठन किया गया है। नाते-रिश्तेदारियों के साथ जिले और अन्य जनपदों में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द ही कातिल को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed