फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   निजी स्कूल का वाहन पलटा, 12 छात्र चुटहिल

निजी स्कूल का वाहन पलटा, 12 छात्र चुटहिल

Mon, 23 Apr 2018 11:22 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल का वाहन पलटा, 12 छात्र चुटहिल
घायल बच्चा

विज्ञापन
करंडा(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बेयपुर नहर में सोमवार को बच्चों से भरी एक निजी स्कूली वाहन अनियंत्रित हो पलट गया। बच्चों की चीख-पुकार सुन घटना स्थल पर दौड़े ग्रामीणों ने सभी को किसी तरह बाहर निकला। घटना में 12 बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें आई। विद्यालय प्रबंधन ने सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर जबतक पुलिस मौके पर पहुंची, सभी बच्चें घर जा चुके थे। लेकिन घटना के बाद मौके पर आधे घंटे तक अफरा-तफरी मची रही।

बेयपुर गांव स्थित एक निजी पब्लिक स्कूल की छूट्टी दोपहर 12 बजे होने के बाद बच्चे घर जाने के लिए स्कूल वाहन पिकप में बैठ गए। जैसे ही चालक वाहन लेकर अभी 100 मीटर ही गया था कि अनियंत्रित होकर सूखी बेयपुर नहर में पलट गई। पिकप पलटते ही बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सूनकर ग्रामीण और विद्यालय के शिक्षक घटना स्थल की तरफ दौड़ गए। ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सही सलामत बाहर निकला। इसके बाद भी पुरैना गांव निवासी सुगंधा (11), राजकुमार (12) सहित 12 बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें आई। स्कूल प्रबंधक ने तत्काल सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। लेकिन घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब-तक पुलिस मौके पर पहुंचती घटना स्थल से सभी घर चले गए थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि विद्यालय के प्रबंधन तंत्र द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed