फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बाइक के धक्के से साइकल सवार छात्र की मौत

बाइक के धक्के से साइकल सवार छात्र की मौत

Tue, 14 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
बाइक के धक्के से साइकल सवार छात्र की मौत
सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बासूपुर गांव स्थित मोतीलाल इंटर कालेज के सामने गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर मंगलवार को बाइक के धक्के से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम सत्यम मिश्रा तथा सीओ सर्वेश मिश्रा मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। आंधे घंटे बाद किसी तरह जाम समाप्त होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महुलिया निवासी लालचंद्र यादव का पुत्र रोगिन यादव (16) मूलचंद्र इंटर कालेज होलीपुर में कक्षा नौ का छात्र था। प्रत्येक दिन की तरह वह सुबह साइकिल से पढ़ने के लिए विद्यालय जा रहा था। वह जैसे ही घर से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित बासूपुर गांव स्थित मोतीलाल इंटर कालेज के पास पहुंचा। पीछे से तेज रफ्तार आ रही बाइक ने साइकिल सवार छात्र को धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद छात्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि युवक मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने साढ़े नौ बजे से गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की जानकारी होते ही एसडीएम सत्यम मिश्रा और सीओ सर्वेश मिश्रा मौके पर पहुंच गए। एसडीएम के समझाने-बुझाने पर किसी तरह ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। तब जाकर दस बजे किसी तरह जाम समाप्त हुआ। जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल पर खड़ी बाइक को कब्जे में ले लिया। छात्र के मौत की जानकारी मिलते ही मूलचंद्र इंटर कालेज होलीपुर के कालेज प्रशासन की ओर से शोक सभा का आयोजन कर बंद कर दिया गया। इस संबंध में सीओ सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed