फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत

Sun, 13 May 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के साथीपुर गांव में खेत में लगी फसल की सिंचाई कर रहा किसान रविवार को हाइटेंशन तार की चपेट आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

साथीपुर गांव निवासी किसान केशव पासी (55) सुबह में अपने खेत में लगी फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान जर्जर हाईटेंशन तार खेत में गिर गया। इससेपानी में करेंट आ गया। पानी का स्पर्श होने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर जिला अस्पताल के आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed