{"_id":"5ab29e264f1c1b8f778b6bd4","slug":"191521655334-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामुन के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जामुन के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा/करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद गांव के पश्चिम स्थित एक बगीचे में जामुन के पेड़ की टहनी से गमछे के सहारे बुधवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव उतार कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी। युवक की पहचान करीमुद्दीनपुर निवासी अजय राजभर के रूप में हुई। मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
महेंद गांव के ग्रामीण सुबह पश्चिम बागीचे के तरफ टहलने गए थे। इसी बीच उनकी नजर जामुन के पेड़ की टहनी से गमछे के सहारे लटकते एक अज्ञात युवक के शव पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर थाने चली आई। कुछ देर बाद थाने पहुंचे मृतक के छोटे भाई जितेश राजभर ने मृतक की शिनाख्त अजय राजभर (25) के रूप में की। मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधाकर राय ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुहम्मदाबाद सीओ अनिल राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की छानबीन चल रही है।