फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मूर्ति हटा लेने से शांत हो गया तनाव

मूर्ति हटा लेने से शांत हो गया तनाव

Sat, 03 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मूर्ति हटा लेने से शांत हो गया तनाव
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)।
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के टड़वा ग्राम पंचायत स्थित हनुमानगंज में रविदास जयंती के दिन रात में स्थापित की गई रविदास की मूर्ति हटा लेने से तनाव समाप्त हो गया। दलित समुदाय की ओर से बिना अनुमति मूर्ति लगा दी गई थी।

हनुमानगंज दलित बस्ती में 31 जनवरी को रविदास जयंती के दिन रात में दलित समुदाय के लोगों ने सार्वजनिक जमीन पर संत रविदास की मूर्ति स्थापित कर दी। दूसरे दिन सुबह लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों से की। प्रशासन की तरफ से दो दिनों से मूर्ति हटाए जाने का प्रयास किया गया लेकिन दलित समुदाय की महिलाओं एवं बच्चों के विरोध के चलते उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी शनिवार को जेसीबी लेकर मूर्ति को हटाने के लिए जब गांव पहुंचे तो मामला तनावग्रस्त हो गया। महिलाएं एवं छोटे बच्चे मूर्ति के पास आकर जम गए और मूर्ति हटाने का विरोध करने लगे। पुलिस विरोध कर रही कुछ महिलाओं को कोतवाली ले गई। वहां पर काफी समझाने बुझाने के बाद दलित समुदाय के लोग मूर्ति हटा लेने पर सहमत हुए। शाम तक स्वयं मूर्ति हटा ली। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने विवादित स्थल से मूर्ति हटा लेने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed