फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सीमेंट कारोबारी से 91 हजार की छिनैती

सीमेंट कारोबारी से 91 हजार की छिनैती

Sun, 18 Nov 2018 11:31 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
सीमेंट कारोबारी से 91 हजार की छिनैती
दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के धनाड़ी गांव के पास शनिवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाश सीमेंट कारोबारी से बकाया वसूली का 91 हजार छीन कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि कैमूर बिहार जिला के नुआंव थाना के नुआंव गांव निवासी राकेश जायसवाल का पुत्र रितेश कुमार जायसवाल सीमेंट कारोबारी है। नगर में स्थित सीमेंट दुकानदारों को सीमेंट की सप्लाई करता है। शनिवार को दिन में वह बाइक से नगर में पहुंचा। पूरे दिन विभिन्न दुकानदानदारों से बकाया का 91 हजार वसूल किया। इसके बाद नगर से घर के लिए रवाना हुआ। देर शाम लगभग छह बजे जैसे ही वह अमौरा-देवल मार्ग पर धनाड़ी गांव के पास पहुंचा, दो बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को उसके आगे करते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे कारोबारी रितेश बाइक सहित गिर पड़ा। उसके गिरते ही एक बदमाश बाइक से उतरा और रुपये से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। उनके भागते ही शोर मचाते हुए रितेश ने उनका पीछा किया, लेकिन वह भाग निकले। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए वायरलेस पर घटना की सूचना दी, लेकिन बदमाशों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली। रविवार को पीड़ित ने घटना की तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed