फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दो नामजद सहित चार पर हत्या का मुकदमा

दो नामजद सहित चार पर हत्या का मुकदमा

Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दो नामजद सहित चार पर हत्या का मुकदमा
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के राजापुरकला गांव निवासी सुभाष यादव (50) को सोते समय बदमाशों ने गोली मार दी थी। बीते रविवार को रहस्यमय ढंग से सुभाष जख्मी हो गया था। उसे उपचार के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतका की पत्नी ने दो नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का दावा है कि मामले की छानबीन की जा रही है, बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते रविवार को भोर में करीब तीन बजे कमरे में सो रहे सुभाष यादव निवासी राजापुर को बदमाशों ने पेट में गोली मारकर जख्मी कर दिया था। परिवार के सदस्य उन्हें उपचार के लिए मऊ स्थित सरकारी अस्पताल ले गए थे। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। वाराणसी के एक निजी अस्पताल उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सुभाष की मौत हो गई थी, लेकिन घटना के दो दिन बात भी थाना में तहरीर न मिलने से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। सुभाष की मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक सुभाष यादव की पत्नी रीता देवी ने मंगलवार की देर रात थाना में तहरीर दी। दिए गए तहरीर में उसने आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह करीब तीन बजे हमारे घर के गली में से जंगले पर खड़े होकर हमारे पति को गांव के ही प्रकाश यादव एवं राजेंद्र यादव सहित दो अन्य लोगों ने जगाया और जंगला के पास बुला कर सटाकर गोली मार किया। मैं सभी हमलावरों को पहचानती हूं। घायलावस्था में इन्हें मऊ जिला अस्पताल और वहां से वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान हालत खराब होने पर उनकी मृत्यु हो गई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत सरोज ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर प्रकाश यादव और राजेंद्र यादव सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed