फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दाह संस्कार करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

दाह संस्कार करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

Sun, 13 May 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दाह संस्कार करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
सैदपुर(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर रविवार को दाह संस्कार करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। इस दौरान श्मशान घाट पर दाह संस्कार का कार्य कर रहे डोमों ने दाह संस्कार का कार्य बंद कर दिया।
विज्ञापन

सादात थाना क्षेत्र के मलौरा गांव के रामदुलारे राजभर की बहन मनरी देवी का निधन हो गया था। गांव के लोग मृत महिला का अंतिम संस्कार करने जौहरगंज घाट पर आए थे। संस्कार के दौरान पैसे के लेने देन को लेकर डोम और संस्कार में आए लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से जम कर लाठी-डंडे चले। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। पुलिस के पकड़ने से नाराज डोमों ने घाट पर अंतिम संस्कार करने का काम बंद कर दिया। इससे घाट पर आए करीब आधा दर्जन शवों को कैथी श्मशान घाट पर ले जाकर परिवार वालों ने अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed