फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस ने एक को उठाया, शुरू की पूछताछ

पुलिस ने एक को उठाया, शुरू की पूछताछ

Mon, 12 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने एक को उठाया, शुरू की पूछताछ
गाजीपुुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चौकिया नवनिर्मित ओवरब्रिज के पास तीन दिन पूर्व ग्राम प्रधानपति को नकाबपोश बदमाशों द्वारा गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के साथ बदमाशों की पहचान करने में भी जुटी हुई है। बीते 10 फरवरी की रात शादियाबाद थाना क्षेत्र बल्लीपुर गांव निवासी प्रधानपति जयशंकर राजभर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह चौकिया स्थित नवनिर्मित ओवर ब्रिज के पास पहुंचे। दो नकाब पोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया था। अभी वह कुछ समझ पाते कि एक बदमाश ने तमंचा से फायर झोंक दिया। संयोग रहा की गोली प्रधान पति के अगुंली को छीलते हुए निकल गई। घायल ग्राम प्रधान जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए चौकिया गांव के तरफ भागे। गांव की मोड़ के पास एक दुकान में छुप गए। आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल प्रधानपति की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दिया। छानबीन के क्रम में पुलिस ने एक व्यक्ति को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। इस संबंध में सीओ हृदयानंद सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed